केंद्रीय सूचना आयोग ने सीबीआई को एनएचएम दवा घोटाले से जुड़ी जानकारियां आरटीआई में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग के निर्देश पर सीबीआई मुख्यालय ने एसएसपी सीबीआई, एसीबी देहरादून को सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा है।
वर्ष 2006 से 2010 के दौरान प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं की खरीद में गड़बड़ी का आरोप है। आरोप है कि करीब छह सौ करोड़ रुपये की योजना में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता हुई।
अधिकारियों की लापरवाही के कारण बड़े पैमाने पर दवाएं एक्सपायर हो गई, जिन्हें 2010 में रुड़की में नालियों में फेंक दिया गया।