फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना की तैयारी : अब खुद ऑनलाइन भर सकेंगे घर-परिवार का ब्योरा

Tue, 13 Aug 2019 10:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
Census India - फोटो : Census India
विज्ञापन

देश में अगले वर्ष शुरू होने वाली जनगणना इस बार हाईटेक हो सकती है। आप चाहें तो घर बैठे ही अपने मकान और परिवार का ब्योरा ऑनलाइन भर सकते हैं। यह ब्योरा जनगणना महानिदेशालय की ओर से तैयार किए गए वेब पोर्टल के माध्यम से भरा जाएगा। जनगणना में इस बार आपका मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन


पहले चरण की गणना मतदाता सूची के अनुसार होगी। मतदाता सूची के अनुरूप ही आपका मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। गणनाकार आपके द्वार तब आएंगे और पूछताछ करेंगे जब तक आप पोर्टल पर ऑनलाइन सारे सवालों का जवाब दर्ज नहीं कर देते। इस बार जेंडर का कॉलम खत्म करके तृतीय जेंडर दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि जनगणना के दौरान 62 सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही जाति के आधार पर गिनती नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन

एक अप्रैल 2020 से शुरू होगी जनगणना 

वर्ष 2011 की तरह इस बार की जनगणना भी दो चरणों में होगी। पहला चरण अगले वर्ष 2020 में एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच होगी। यह काम राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों की ओर से उपलब्ध कराए गए कर्मियों से कराया जाएगा। दूसरा चरण 2021 में नौ से 28 फरवरी के बीच होगा। 28 फरवरी के बाद बेघरों की गणना होगी। 

जाति के आंकड़े नहीं सिर्फ सवाल पूछे जाएंगे
हल्द्वानी। राजनीतिक दलों की मांग के बावजूद इस बार भी जाति से जुड़े आंकड़े संकलित नहीं किए जाएंगे। सिर्फ एससी-एसटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे साथ ही किस धर्म में आस्था रखते है इस बारे में भी पूछा जाएगा। 

जनगणना महानिदेशालय ने वेब पोर्टल तैयार कर लिया है। वेब पोर्टल की टेस्टिंग की जा रही है। पोर्टल पर ऑनलाइन ब्यारो भरने की सुविधा लोगों को दिए जाने का प्रस्ताव है। जनगणना का काम एक अप्रैल 2020 से शुरू होगा। 
- शैलेंद्र सिंह नेगी, उपनिदेशक, जनगणना महानिदेशालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें