टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र में जाखधार-पौखाल (एनएच-707A) मार्ग पर सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया। मार्ग खुलवाने के प्रयास जारी हैं।