फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ने बचा ली भालू के हमले से जान

Thu, 13 Nov 2014 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थराली (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के थराली क्षेत्र में बूंगा गांव में भालू ने एक छात्र पर हमला कर घसीटता हुआ लेकर चला गया। गनीमत रही की छात्र के अन्य साथी के पास मोबाइल था।
विज्ञापन


उसने इसकी सूचना छात्र के पिता को दी और अन्य ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर भालू छात्र को छोड़कर भाग गया।

स्कूल जाते वक्त किया हमला
गांव की प्रधान गोदांबरी देवी ने बताया कि खिलाफ सिंह का बेटा सूरज (14 वर्षीय) जीआईसी गरूड़ में नवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार को रोज की तरह वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल जा रहा था।

सूरज सबसे पीछे चल रहा था कि इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए ले जाने लगा। यह देख छात्र मुकेश ने अपने मोबाइल से सूरज के पिता खिलाफ सिंह को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 मीटर घसीट ले गया भालू
भालू सूरज को 300 मीटर तक घसीटते ले गया। इसी बीच शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों भी पहुंच गए और छात्रों के साथ मिलकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचे सूरज के पिता अन्य लोगों के साथ भालू के पीछे दौड़े। यह देख भालू सूरज को छोड़कर भाग गया। सूरज को थराली सीएचसी ले जाया गया लेकिन उसे वहां से कर्णप्रयाग सीएचसी रेफर कर दिया गया। कर्णप्रयाग के सर्जन डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि सूरज की हालात ठीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें