रेनबो चिल्ड्रंस एकेडमी में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं। स्रोत विद्यालय
विकासनगर। रेनबो चिल्ड्रंस एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक व योग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा विद्यालय छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विधायक की गेहूं के दानों से बनाई तस्वीर भी उन्हें भेंट की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, हरियाणवी आदि विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित लोक गीत व नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्ष सुमन पंवार, निदेशक निशांत पंवार, प्रधानाचार्य आरती पंवार आदि उपस्थित रहे। संवाद