फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रामीणों ने नेत्र चिकित्सा शिविर का उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। हंस फाउंडेशन देहरादून और हंस हॉस्पिटल हरिद्वार की ओर से कालसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नराया व बोहा में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। ग्रामीणों को चश्मा, छाता और अन्य सामान भी वितरित किया गया। सेवानिवृत्त डीआईजी जगत राम जोशी ने बताया हंस फाउंडेशन के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क शिविर आयोजित हो रहे हैं, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। उन्होंने कहा ग्रामीण स्तर पर रोगी का त्वरित उपचार और दवा उपलब्ध कराना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। इस दौरान पूर्व प्रधान श्रीचंद चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें