फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून मेडिकल अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक की सीलिंग टूटी, बड़ा हादसा टला

Tue, 13 Aug 2019 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में दंत विभाग के ओपीडी ब्लॉक में डेमो रूम में छत की सीलिंग टूट गई। संयोग से छुट्टी होने की वजह से मेडिकल के छात्र वहां नहीं थे और ओपीडी में मरीज भी कम थे। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


दून अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक में फोर्थ फ्लोर पर दंत रोग विभाग की ओपीडी और डेमो रूम का ब्लॉक है। डेमो रूम में मेडिकल के छात्रों को पढ़ाने के अलावा ओपीडी के मरीजों की जांच भी की जाती है। सोमवार पूर्वाह्न करीब साढे़ 10 बजे डॉक्टर ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। तभी अचानक छत की सीलिंग टूटकर नीचे लटक गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

संयोग यह रहा कि ईद की छुट्टी की वजह से वहां छात्र नहीं थे और आधे दिन की ओपीडी के कारण ओपीडी के मरीज भी कम थे। जहां सीलिंग टूटी वहां मरीजों की जांच करने वाले विभाग के एचओडी डॉ. अमित शाह भी उस समय ऑपरेशन थियेटर में गए हुए थे। कुछ दूरी पर एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर भी मरीजों की जांच कर रही थी। संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन


दूसरा डेमो रूम खोला
सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमएस डॉ. केके टम्टा और डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने भी मौके का निरीक्षण किया। डॉ. टम्टा ने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। फिलहाल इस डेमो रूम को बंद कर दूसरा डेमो रूम खोल दिया गया है।

मार्च में हुआ था लोकार्पण
अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक का लोकार्पण पांच महीने पहले मार्च में मुख्यमंत्री ने किया था। बिल्डिंग का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) ने किया है। कुछ ही महीने में सीलिंग टूटने से कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यूपीआरएनएन को भेजेंगे नोटिस : प्रिंसिपल
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि इस बारे में यूपीआरएनएन के अधिकारियों से मौखिक रूप से स्पष्टीकरण देने को कहा गया गया है। साथ ही मंगलवार को यूपीआरएनएन को लिखित आदेश भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें