फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 21 फरवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एचएनबी विवि के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Wed, 04 Feb 2026 09:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

सीडीएस जनरल अनिल चौहान के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल अनिल चौहान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान आगामी 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय आएंगे। इस दौरान वह विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


सीडीएस जनरल अनिल चौहान के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

Uttarakhand: दो दिवसीय प्रवास पर दून आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जन गोष्ठी को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। बैठक में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस-उज-जमान, वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई, चीफ प्रॉक्टर प्रो. दीपक कुमार, उपकुलसचिव (वित्त) डॉ. संजय ध्यानी, इंचार्ज अधिशासी अभियंता प्रो. बृजेश गांगिल, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा, सहायक कुलसचिव (प्रशासन) सूर्य प्रकाश बादल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें