फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इन शहरों में 5 स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है सीबीएसई, मान्यता रद्द करने की तैयार

Thu, 20 Dec 2018 10:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीबीएसई
विज्ञापन

दाखिलों में फर्जीवाड़ा करने वाले पांच स्कूल सीबीएसई के रडार पर आ गए हैं। इन स्कूलों की जांच भी शुरू कर दी गई है। सीबीएसई के मुताबिक, जल्द इनकी मान्यता खत्म करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कई स्कूल हर साल होने वाले 9वीं और 11वीं के पंजीकरण में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। सीबीएसई देहरादून की जांच में उनकी पोल खुली तो बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी।

गाजियाबाद के होली एजेंल्स स्कूल की मान्यता खत्म करने के बाद अब मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और मोदीनगर के पांच स्कूलों में बोर्ड ने फर्जीवाड़ा पकड़ा है। जल्द इन स्कूलों को बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोल खुली तो बैकफुट पर आए 

साथ ही निरीक्षण भी किया जाएगा। दरअसल, इन स्कूलों ने निर्धारित से कई गुना ज्यादा छात्रों का पंजीकरण कराया है। जांच में यह बात सामने आई है कि ये स्कूल, अवैध रूप से चलने वाले स्कूलों के छात्रों के पंजीकरण की एवज में मोटी रकम ले रहे हैं, जो कि सीबीएसई के नियमों के हिसाब से गलत है। सीबीएसई की ओर से इन पांच स्कूलों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है।

सीबीएसई देहरादून संभाग के 30 स्कूल ऐसे भी हैं, जो पोल खुलने के बाद बैकफुट पर आ गए। इन स्कूलों ने 2017 में जो पंजीकरण कराए थे, उनके मुकाबले इस बार 2018 उनके पंजीकरण की संख्या में कई गुना की गिरावट दर्ज की गई है। बोर्ड ने ऐसे स्कूलों को गलती स्वीकारने के कारण फिलहाल राहत दे दी है। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती न करने के प्रति चेताया भी है।

कई स्कूल अवैध गतिविधियों में लिप्त होकर गलत पंजीकरण करा रहे थे, जिनकी जांच पूरी हो चुकी है। पांच स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बाकी के खिलाफ भी नोटिस जारी होंगे। बोर्ड की छवि को खराब करने वाले स्कूलों को बख्शा नहीं जाएगा। 
-रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें