फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE स्कूल होंगे ‘कैशलेस’, अभिभावक आनलाइन जमा करा सकेंगे शुल्क

Tue, 13 Dec 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cashless
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सभी स्कूल अगले सत्र तक कैशलेस हो जाएंगे। सीबीएसई ने नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार के अभियान के तहत सभी स्कूलों को कैशलेस सिस्टम में ढालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली में सीबीएसई चेयरमैन, नीति आयोग की उपस्थित में सीबीएसई के सभी सिटी कॉर्डिनेटर की बैठक हुई। बैठक में नीति आयोग ने केंद्र सरकार की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। सीबीएसई ने सभी सिटी कॉर्डिनेटर और सीबीएसई स्कूलों को कैशलेस बनने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत अभिभावकों को भी अब हार्ड कैश में बच्चे की फीस जमा कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह चेक या अन्य आनलाइन माध्यम से बच्चे की फीस जमा करा सकेंगे। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि कैशलेस के लिए काम शुरू हो गया है। आने वाले समय में सभी ट्रांजेक्शन आनलाइन हो जाएंगे।
विज्ञापन


मिलेगी बड़ी राहत
नोटबंदी के बाद अभिभावक परेशान हैं। ज्यादातर स्कूल में बच्चे का शुल्क चेक के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जा रहा है। बैंकों से उन्हें इतना कैश उपलब्ध नहीं हो पा रहा है कि वह बच्चे की फीस जमा करा सकें। सीबीएसई के कैशलेस निर्देशों के बाद निश्चित तौर पर अभिभावकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें