फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में खुलेगा सीबीएसई का ट्रेनिंग सेंटर, 20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

Tue, 17 Jul 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन

देहरादून में सीबीएसई का ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार 20 करोड़ रूपए की धनराशि भी स्वीकृत कर चुकी है।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट की। मुख्यमंत्री ने देहरादून में सीबीएसई के ट्रेनिंग सेंटर हेतु भूमि आवंटन के लिए सहमति देते हुए जिलाधिकारी देहरादून को इस सम्बन्ध में शीघ्र प्रस्ताव बनाने क निर्देश दिए। 

रणवीर सिंह ने देहरादून में ट्रेनिंग सेंटर हेतु भूमि पर सहमति व सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। बता दें कि सीबीएसई की क्षेत्रीय विंग द्वारा उत्तराखण्ड में 700 विद्यालयों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 1100 विद्यालयों के कार्यों की देखरेख की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उत्तराखण्ड में सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से सीबीएसई संबंधित स्कूलों, छात्र-छात्राओं तथा आमजन को फायदा पहुंचेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए पूर्व में ही भूमि आवंटित की जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें