फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सीबीएसई स्कूलों में बच्चे सीखेंगे 22 राज्यों की भाषाएं, हर दिन सिखाई जाएगी अलग भाषा

Wed, 28 Nov 2018 08:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cbse paper leak
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध अथवा मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अब हर दिन अलग राज्य की भाषा सीखेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के भाषा संगम प्रोजेक्ट के तहत मंगलवार से इसकी शुरुआत की गई। 

विज्ञापन


सीबीएसई ने पिछले दिनों भाषा संगम के लिए नोटिफि केशन जारी किया था। इसके अनुसार छात्रों को अगले एक महीने में इन भाषाओं को सिखाने के लिए प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। इसमें कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्रों को शामिल किया जाएगा।

जिससे वह हिंदी, अंग्रेजी के अलावा देश के अलग-अलग प्रदेशों की क्षेत्रीय भाषाओं को भी सीख सकेंगे। छात्र इस प्रोजेक्ट के तहत हर भाषा के पांच वाक्य सीखेंगे। इसके बाद उन्हें प्रार्थना के समय इन वाक्यों को बोलना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किस दिन कौन सी भाषा सिखाई जाएगी

साथ ही छात्रों को घर पर अभिभावकों के साथ इन वाक्यों पर विचार-विमर्श करना होगा। स्कूलों में प्रतिदिन दी जाने वाली जानकारी का वीडियो बनेगा। यह वीडियो सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। 

विवेकानंद स्कूल के प्रिंसिपल एके सिंह का कहना है कि वह पहले से ही इस दिशा में काम कर रहे थे। अब सरकार और सीबीएसई के निर्देशों के तहत पांच-पांच वाक्य सिखाए जाएंगे। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक सभी स्कूलों को निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। स्कूल अपनी प्रशिक्षण की वीडियो वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

28 नवंबर को गुजराती, 29 को हिंदी, 30 नवंबर को कन्नड़, तीन दिसंबर को कश्मीरी, चार को कोंकणी, पांच को मैथिली, छह को मलयालम, सात को मणिपुरी, दस को मराठी, 11 को नेपाली, 12 को उड़िया, 13 को पंजाबी, 14 को संस्कृत, 17 को संथली, 18 को सिंधी, 19 को तमिल, 20 को तेलुगू और 21 दिसंबर को पूरे प्रोजेक्ट का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें