फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2023: असंतुष्ट छात्रों को अंक सुधार के लिए 16 मई से मिलेगा मौका, यहां जानें कैसे करेंगे अप्लाई

Sat, 13 May 2023 01:11 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

समिति बोर्ड की ओर से बनाई पॉलिसी के आधार पर ही शिकायतों का निपटारा करती है। छात्र 16 से 20 मई तक अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 500 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए अंक सुधार, अंक सत्यापित करने और फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए बीते सालों की तरह ही सुविधा दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को 16 मई से मौका मिलेगा। बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद बहुत से छात्र अपने अंक को लेकर असंतुष्ट होते हैंं। ऐसे छात्रों की समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड की ओर से समिति गठित है। साथ ही पॉलिसी भी बनाई गई है।

विज्ञापन


सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि समिति बोर्ड की ओर से बनाई पॉलिसी के आधार पर ही शिकायतों का निपटारा करती है। उन्होंने बताया कि छात्र 16 से 20 मई तक अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 500 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें...CBSE 10th-12th Result 2023: नतीजे घोषित होते ही झूम उठे छात्र-छात्राएं, तस्वीरों में देखें खुशियों का जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अंक तालिका की फोटो कॉपी और मूल्यांकन के लिए छात्र 31 मई से एक जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 700 रुपये प्रति विषय शुल्क जमा करना होगा। वहीं, पुन: मूल्यांकन के लिए छात्र पांच और छह जून को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क जमा करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें