फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE : अब घर बैठे करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जारी की सामग्री

Thu, 01 Oct 2020 10:24 AM IST
अलका त्यागी नवीन सक्सेना, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
CBSE - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी घर बैठे ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उनके लिए परीक्षा तैयारी सामग्री (एग्जामिनेशन प्रिपरेशन कंटेंट) जारी किया  है। इसकी सहायता से परीक्षार्थी घर पर ही आसानी से तैयारी कर सकते हैं। इसे नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) की ओर से तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


इसमें 2021 की बोर्ड परीक्षा से संबंधित पूरी गाइड लाइन की जानकारी दी गई है। चैप्टर वाइज प्रश्न और उनके उत्तर भी बताए गए हैं। इसमें परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में भी पता चल पाएगा और शंका का समाधान भी हो जाएगा। इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विषय विशेषज्ञों के वीडियो लेक्चर भी हैं। इसे तैयार करने में एनसीईआरटी, केंद्रीय विद्यालय के साथ ही बोर्ड से जुड़े शिक्षाविदों का सहयोग लिया गया है। 

विज्ञापन

इस वेबसाइट पर करें लॉगिंग

यह नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) की आधिकारिक वेबसाइट ndl.iitkgp.ac.in पर भी अपलोड है। वेबसाइट में लॉग इन करने के बाद तीन-तीन तरह से सामग्री ढूंढने की व्यवस्था दी गई है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा का विकल्प दिया गया है।

कोरोना काल में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए जो पहल की है वो सराहनीय कदम है। इससे बोर्ड परीक्षा तैयारी करने में छात्रों को बेहद लाभ होगा। 
- डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला प्रधानाचार्य, सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें