फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2020: कोरोना काल में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, स्कूलों के रिजल्ट में आया उछाल

Tue, 14 Jul 2020 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना का मुश्किल दौर। स्कूल करीब तीन महीने से बंद हैं। इस बार कोरोना की वजह से 12वीं के कुछ विषयों की परीक्षाएं भी नहीं हो पाईं। ऐसे में औसत अंक दिए गए। इन सबके बावजूद सीबीएसई देहरादून रीजन के स्कूलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सरकारी हों या प्राइवेट, पिछले साल के मुकाबले सभी स्कूलों के रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है।

विज्ञापन


पिछले साल सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 77.05 प्रतिशत था जो कि इस साल बढ़कर 94.66 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इसी प्रकार, प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट पिछले साल 76.72 प्रतिशत था जो कि इस बार बढ़कर 82.78 प्रतिशत हो गया है।

जवाहर नवोदय विद्यालयों का रिजल्ट पिछले साल 97.08 प्रतिशत था जो कि इस साल बढ़कर 97.65 पर पहुंच गया है। केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट पिछले साल 98.85 था जो कि इस साल बढ़कर 99.04 प्रतिशत पर पहुंच गया है। सेंट्रल तिब्बतन स्कूलों का रिजल्ट पिछले साल 93.79 प्रतिशत था जो कि इस साल बढ़कर 98.42 पर पहुंच गया है। प्राइवेट छात्रों का रिजल्ट पिछले साल 27.31 प्रतिशत से इस साल गिरकर 24.93 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


दून रीजन में 6614 छात्र हुए फेल

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन में इस साल 6614 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। यह आंकड़ा कुल छात्रों के मुकाबले 11.37 प्रतिशत है। पिछले साल 10.30 प्रतिशत छात्र फेल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें