फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा: देहरादून क्षेत्र में बनाए गए थे 333 परीक्षा केंद्र, उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं पर जल्द होगा निर्णय

Wed, 14 Apr 2021 11:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शिक्षा मंत्री ने कहा परिस्थिति को देखते हुए किया जाएगा फैसला
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की अगले महीने चार मई से शुरू होने वाली 10 वीं की परीक्षा को रद्द और 12 वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


सीबीएसई के देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.रणवीर सिंह के मुताबिक ढाई लाख छात्रों की परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से 333 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बताया कि 12 वीं की परीक्षा चार मई से शुरू होकर 14 जून तक होनी थी। जबकि हाईस्कूल की परीक्षाएं 28 मई तक होनी थीं।

वहीं, अब कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने और टालने के बाद चार मई से शुरू होने जा रही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा पर भी विचार शुरू हो गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि परिस्थिति को देखते हुए छात्र हित में जो भी निर्णय सही लगेगा, लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा रहा है। जिसे देखते हुए हाल ही में शासन की ओर से देहरादून सहित प्रदेश के कुछ जिलों के स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। जबकि अब सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने और टालने के फैसले के बाद उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर भी संशय बन गया है।

इस मसले पर हालांकि विभाग के अधिकारी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं, लेकिन विभागीय मंत्री का कहना है कि परिस्थिति को देखते हुए जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 1347 परीक्षा केंद्र
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इस साल की परीक्षा में दो लाख 72 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन

परीक्षा से ज्यादा जरूरी है बच्चों की सुरक्षा, सरकार का अच्छा फैसला

देहरादून के अभिभावकों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए बच्चों की सुरक्षा में फैसले अच्छा बताया है।

देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर सरकार ने यह अच्छा फैसला लिया है। मुश्किल की घड़ी में परीक्षा से ज्यादा बच्चों की सुरक्षा है।  
- दीपांजलि चक्रवर्ती

इस साल बेटी का 12वीं का बोर्ड है। लेकिन कोरोना संक्रमण के बीच परीक्षा की चिंता सता रही थी। सरकार ने बच्चों के हित में फैसला लेकर अभिभावकों को राहत दी है।  
- विष्णुप्रिया

कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच परीक्षा कराना किसी खतरे से खाली नहीं था। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह अच्छा फैसला लिया है।  
- हेमा थापा

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से यह अच्छा फैसला लिया गया है। इसके अलावा सरकार को ऑनलाइन की व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा।  
- पल्लवी गुप्ता

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार ने सही निर्णय लिया है। इसके साथ महामारी को रोकने के लिए भी सरकार को कदम उठाने चाहिए।   - रीनू जोशी भारद्वाज

सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। अब सीबीएसई की ओर से 10वीं के छात्रों का सही मूल्यांकन के लिए समुचित वैकल्पिक प्रणाली का उपयोग किया जाना चाहिए।  - सीमा पौड़ियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें