फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: परीक्षा से 30 मिनट पहले बोर्ड करेगा कुछ ऐसा कि नहीं होगा पेपर लीक

Thu, 28 Jun 2018 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
exam
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से परीक्षा से ठीक 30 मिनट पहले पेपर और यूनिक पासवर्ड भेजा जाएगा।

विज्ञापन


पेपर लीक रोकने के लिए बोर्ड 16 जुलाई से होने जा रहे कंपार्टमेंट एग्जाम में यह प्रयोग करने जा रहा है। इसी माध्यम से 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पेपर मंगाए जाएंगे। 

इस साल बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक से सीबीएसई की खूब फजीहत हुई थी। तभी तय किया गया कि छात्रों तक पेपर पहुंचाने की प्रक्रिया फुल प्रूफ होनी चाहिए। लिहाजा बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में यह प्रयोग दिखेगा

CBSE exam
अब 16 से 25 जुलाई के बीच होने वाली 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में यह प्रयोग दिखेगा। इसके लिए देशभर के कुछ परीक्षा केंद्रों का चयन बतौर पायलट प्रोजेक्ट किया गया है। इन केंद्रों पर पेपर ई-मेल के माध्यम से परीक्षा से ठीक 30 मिनट पहले भेजा जाएगा। 

यह पेपर लॉक होगा और खोलने के लिए यूनिक पासवर्ड अलग से भेजा जाएगा। केवल परीक्षा केंद्र समन्वयक ही इस पेपर को खोलेंगे और इसका एक प्रिंट निकालेंगे। इस प्रिंट की फटाफट फोटोकॉपी की जाएगी।

इसके बाद परीक्षा शुरू होने तक पूरी तैयारी के साथ पेपर छात्रों तक पहुंचा दिया जाएगा। सीबीएसई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, योजना शुरू करने की तैयारी की जा रही है। दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही इसकी पूरी जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें