-फेस मास्क लगाकर जाना होगा
-हाथों में ग्लव्स पहनने होंगे
-पीने के पानी और सैनिटाइजर की पारदर्शी बोतल
-परीक्षा का एडमिट कार्ड और स्कूल का आई-कार्ड
परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
-सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूर्णत: पालन करें।
-किसी भी अनजान व्यक्ति के संपर्क में न आएं।
-परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए सुरक्षित परिवहन का इस्तेमाल करें।
-परीक्षा कक्ष के भीतर मास्क पहनकर जाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
-किसी से भी न तो हाथ मिलाएं और न ही गले मिलें।
-अपने हाथों से अपने मुंह, आंख या नाक को न छुएं।
10 अक्तूबर तक जारी होगा परिणाम
सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे दस अक्तूबर तक जारी कर दिए जाएंगे। ताकि छात्र उसी हिसाब से आगे की कक्षाओं में दाखिल ले सकें।
बाहरी रीजन के 20 छात्र देंगे दून से परीक्षा
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि देहरादून रीजन के 12वीं के 105 बच्चे बाहरी रीजन में परीक्षाएं देने जा रही हैं। जबकि बाहरी रीजन के 17 बच्चे देहरादून रीजन में परीक्षा देंगे। वहीं, 10वीं में देहरादून रीजन के स्कूलों के 38 बच्चे बाहरी रीजन से परीक्षाएं देंगे, जबकि बाहरी रीजन के तीन छात्र देहरादून रीजन में परीक्षाएं देंगे। इनमें से ज्यादातर छात्र बोर्डिंग स्कूलों के हैं।