फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th result 2017: आए हैं कम नंबर तो घबराएं नहीं, जल्द करें ये काम

Sat, 03 Jun 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं के परिणाम में अगर आपको लगता है क‌ि आपके नंबर कम हैं या क‌िसी व‌िषय में गलत मार्क‌िंग की गई तो घबराएं नहीं। आपके पास अपने अंक सुधारने का एक मौका और है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने इस बार करीब पांच हजार छात्रों को ईआईओपी द‌िया है। उनकी मार्कशीट में एलिजिबल फॉर इंप्रूवमेंट और फरफॉर्मेंस(ईआईओपी) लिखा हुआ आया है। ऐसे छात्र-छात्राओं को बोर्ड की ओर से सुधार का मौका दिया जाएगा।

बोर्ड जल्द ही वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी करेगा। इसके तहत जिन छात्रों को अपने इवेल्यूएशन पर शंका है, वह ऑनलाइन स्क्रूटनी करा सकते हैं। यानी उनके अंकों के वेरिफिकेशन का आवेदन रिजल्ट जारी होने के सात दिन के भीतर होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कम परफॉर्मेंस वाले छात्रों को बोर्ड एक चांस और देगा। जिन छात्रों के ग्रेड प्वाइंट काफी कम रह गया है, उनके रिजल्ट में एलिजिबल फॉर इंप्रूवमेंट आफ परफॉर्मेंस(ईआईओपी) लिखा हुआ आया है। 
विज्ञापन

ऐसे हुआ मूल्यांकन

​देहरादून रीजन से करीब पांच हजार छात्रों को ईआईओपी मिला है। इन छात्रों को बोर्ड परफॉर्मेंस सुधार का मौका देगा, जो कि उन्हें स्कूल के माध्यम से दिया जाएगा। इसका लाभ बोर्ड आधारित और स्कूल आधारित परीक्षा देने वाले छात्र ले सकते हैं।

ऐसे हुआ मूल्यांकन
ग्रेडिंग सिस्टम के मुताबिक 91 से 100 लाने वाले छात्रों को ए-1 ग्रेड के साथ 10 ग्रेड प्वाइंट दिए गए। इस हिसाब से अगर पांचों विषयों में किसी को ए-1 के साथ 10-10 ग्रेड प्वाइंट मिले हैं, उनका पूरा समग्र मूल्यांकन ग्रेड 10 हुआ। और उसे ही सीबीएसई ने मेरिट सर्टिफिकेशन दिया है। इस प्रकार 10 ग्रेड पाने वालों की संख्या ही मेरिट वाले छात्रों की संख्या है। ग्रेड प्वाइंट 10 से लेकर 9.2 तक लाने वालों को ए-1, 9.0 से 8.2 वालों को ए-2, 8.0 से 7.2 वालों को बी-1, 7.0 से 6.2 वालों को बी-2, ग्रेड प्वाइंट 6.0 से लेकर 5.2 ग्रेड प्वाइंट तक के छात्रों को सी-1, 5.0 से 4.2 वालों को सी 2 और 4 ग्रेड प्वाइंट वालों का डी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें