केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 12वीं का रिजल्ट रविवार को जारी हो सकता है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे रिजल्ट जारी होगा।
इस बार सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं में मॉर्डरेशन की पॉलिसी खत्म कर दी थी। इसके बिना ही सीबीएसई ने परिणाम तैयार कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद बोर्ड ने मॉर्डरेशन की पॉलिसी दोबारा लागू की।
इस वजह से रिजल्ट में विलंब हो गया। पहले सीबीएसई का परिणाम 25 या 26 मई को जारी होना था। देशभर में 12वीं में कुल 10,98,891 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
ऐसे देखें रिजल्ट
सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर लॉगइन करें। रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर फीड करें और सबमिट दबाएं। इसके बाद आपको रिजल्ट दिख जाएगा।