फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2020: रोजाना किया 25 किमी का सफर और पा लिया मुकाम, पढ़ें ऐसे ही कुछ होनहारों की कहानी

Mon, 13 Jul 2020 10:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • 99.4 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में दूसरे और कुमाऊं में पहले स्थान पर रही हैं जेनेसिस स्कूल की छात्रा
विज्ञापन
प्रथा विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

497 (99.4 फीसदी) अंकों के साथ उत्तराखंड में दूसरे और कुमाऊं में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहने वाली जसपुर के जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल की टॉपर छात्रा प्रथा विश्नोई रोजाना 25 किमी का सफर बस से तय कर स्कूल आती थीं। ग्राम पानू वाला थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (यूपी) निवासी प्रथा विश्नोई के पिता बृजेश विश्नोई किसान हैं। माता नीतू विश्नोई गृहणी हैं।

विज्ञापन


प्रथा का छोटा भाई रुद्राक्ष विश्नोई छठी कक्षा का छात्र है और वह भी जसपुर में ही पड़ता है। प्रथा प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। प्रथा बताती हैं कि वह रोजाना छह घंटे पढ़ाई किया करतीं थीं।

उनका मानना है कि विद्यार्थी छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर पढ़ाई को पूरा करें। प्रथा की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके दादा राजपाल सिंह, दादी राजेंद्र देवी अपनी पोती की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। छात्रा इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

इंजीनियर बनने का है ईशान का सपना

सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ईशान जैन ने सीबीएसई 12वीं में 497 (99.4 प्रतिशत) अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान और कुमाऊं में पहला स्थान हासिल किया है। ईशान इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं।

भोटिया पड़ाव निवासी ईशान बचपन से ही होनहार रहे हैं। उन्होंने 10वीं में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। ईशान के पिता नवनीत कुमार गर्ग हल्द्वानी में ही इंडियन बैंक में काम करते हैं। माता अपर्णा गर्ग गृहिणी हैं। ईशान कहते हैं कि वह घंटे निर्धारित करके पढ़ाई नहीं करते थे बल्कि जब भी मन करता था पढ़ने बैठ जाते थे। कहा कि यह तय कर लिया था कुछ भी हो टॉपर तो बनना ही है।



ईशान कहते हैं कि लगातार कई घंटे पढ़ने से बोरियत होती थी, इसलिए उन्होंने अपने पढ़ने का टाइम टेबल इस तरह बनाया था कि बोरियत भी न हो और पढ़ाई भी अच्छे से हो जाए। पढ़ाई करते-करते थकावट होने पर वह बैडमिंटन भी खेल लेते थे। उन्हें किताबें पढ़ने का शौक है।

पढ़ाई का मूल मंत्र
-जब भी पढ़ो, एकाग्रता के साथ पढ़ो।
-पढ़ते समय केवल एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने हैं।
497/500   99.4 प्रतिशत
स्कोर बोर्ड

गणित 100
अंग्रेजी 100
कंप्यूटर साइंस 100
केमिस्ट्री 98
फि जिक्स 99

आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं हर्षवर्द्धन

सीबीएसई 12वीं में 99 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में चौथे और कुमाऊं में तीसरे स्थान पर रहे इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हर्षवर्द्धन चौबे आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। इंजीनियर बनने के बाद उनकी आईएएस बनकर देश की सेवा करने की तमन्ना है।

मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हर्षवर्द्धन चौबे हल्द्वानी में अपनी माता आशा चौबे के साथ पॉलीशीट में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। बोर्ड की परीक्षा देने के बाद वह अल्मोड़ा अपने परिवार के पास चले गए।

उनके पिता ललित मोहन चौबे अल्मोड़ा में आकाशवाणी में टेक्निशियन हैं। उनकी माता गृहिणी हैं। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी हर्षवर्द्धन ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ में एनडीए और जेईई मेन्स की परीक्षाएं भी दीं। हर्षवर्द्धन की कामयाबी पर परिवार में खुशी है।

पढ़ाई का मूलमंत्र
सिलेबस ज्यादा होता है इसलिए सभी चैप्टर की अच्छे से तैयारी करनी चाहिए। रिवीजन करते समय किसी भी विषय को हल्का या कठिन नहीं मानना चाहिए बल्कि सभी विषयों की समानता से तैयारी करेंगे तो परीक्षा में अच्छे मार्क्स अवश्य आएंगे। इसके साथ ही एकाग्र होकर पढ़ाई कर सकें, इस पर भी ध्यान होना चाहिए। 

स्कोर कार्ड
केमिस्ट्री 100
फिजिक्स  99
गणित      99
अंग्रेजी   99
फिजिकल एजूकेशन  98
विज्ञापन

एमबीए करना चाहती है प्रियांशी

कुमाऊं में दूसरे स्थान पर रहीं काशीपुर के लिटिल स्कॉलर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा और रामनगर की रहने वाली प्रियांशी मित्तल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियांशी मित्तल ने बताया कि उसकी पढ़ाई के पीछे उसके माता-पिता और दादा-दादी का हाथ है।

बताया कि वह आईआईएम से एमबीए कर मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करना चाहती हैं। उसने इंग्लिश में 100, एकाउंटेंसी में 97, बिजनेस स्टडी में 100, इकोनॉमिक्स में 99, होम साइंस में 100 अंक प्राप्त किये है। स्कूल के प्रधानाचार्या ने छात्रा के उत्कृर्ष भविष्य की कामना की है।

भौतिक विज्ञान में शोध करना चाहते हैं हितेश
496 (99.2 प्रतिशत) अंकों के साथ कुमाऊं में दूसरे स्थान पर रहे हिंद पब्लिक स्कूल के छात्र हितेश पांडे भौतिक विज्ञान में शोध करना चाहते हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय माता रश्मि पांडे, पिता गणेश दत्त पांडे और अपने शिक्षकों को देते हैं। उनके पिता असिस्टेंट हेल्थ सुपरवाइजर हैं। हितेश हाईस्कूल में भी ब्लाक टॉपर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें