हिंदी या अंग्रेजी नहीं बल्कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूली छात्रों ने संस्कृत में जमकर सेंचुरी लगाई है। हिंदी और अंग्रेजी के मुकाबले संस्कृत में 100-100 अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
सीबीएसई देहरादून रीजन में कुल 44,711 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में 100-100 अंक हासिल किए हैं। इनमें सर्वाधिक सोशल साइंस में 11,267 छात्रों ने सेंचुरी लगाई। जबकि सबसे कम एक-एक छात्र ने ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी और हेल्थ केयर सर्विस विषय में सेंचुरी लगाई है। इसके अलावा उर्दू में 20, पंजाबी में 77, बंगाली में 173, जर्मन में 17, फ्रेंच में 232 और अरबी में 55 छात्रों ने शतक लगाए हैं।
विषय छात्रों की संख्या
सोशल साइंस 11,267
मैथ्स 9,614
फाउंडेशन ऑफ आईटी 6,762
इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी 4,475
साइंस 2,872
संस्कृत 2,758
इंगलिश कम्यूनिकेशन 1,820
हिंदी कोर्स-बी 1,290
हिंदी कोर्स-ए 980
हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल 589