फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीबीआरआई के वैज्ञानिक ने लिया महासू देवता का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूणी। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की के वैज्ञानिक डॉ. सुजीत कुमार शरण ने सिद्धपीठ हनोल मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और महासू देवता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के लिए बनाए गए मास्टर प्लान के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मंदिर समिति के सहायक प्रबंधक विक्रम राजगुरु से क्षेत्र की संस्कृति व हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों की महासू देवता में आस्था के लिए विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महासू देवता मंदिर की देश से लेकर विदेशों में ख्याति बढ़ रही है। महाभारत सर्किट के अंतर्गत बनाए गए मास्टर प्लान के लागू हो जाने के बाद मंदिर पांचवें धाम के रूप में विकसित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें