फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अधिशासी अभियंता के वर्षों से रिक्त चल रहे पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव ने निगम प्रबंधन को पत्र भेजकर पदोन्नति की कार्रवाई प्रारंभ करने की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव राहुल चानना ने पत्र में कहा कि सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं के साथ अन्याय हो रहा है। पदोन्नत सहायक अभियंताओं की अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति वर्ष 2018 में हो चुकी है, लेकिन सीधी भर्ती के अभियंताओं को पदोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च न्यायालय भी आदेश जारी कर चुका है। उन्होंने पत्र में न्यायालय के आदेशों के अनुक्रम में शीघ्र ही पदोन्नति की कार्रवाई प्रारंभ करने की मांग की। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि प्रबंधन कार्रवाई प्रारंभ करने में विलंब करता है तो एसोसिएशन न्यायालय की अवमानना याचिका दायर करने के साथ आंदोलन भी चलाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें