फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंग प्रकरण पर हरीश रावत का वार, बोले- अपने मालिक के आदेश का पालन कर रही सीबीआई

Thu, 05 Sep 2019 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

- पूर्व सीएम हरीश रावत के समर्थन में खड़ी हो रही कांग्रेस, खुलकर सामने आ रहे नेता
-सीबीआई और स्टिंग से जुडे़ प्रकरण के दबाव के बीच रावत का आज उपवास
-कांग्रेस ने कहा-सीबीआई कर रही दुर्भावना से काम, सड़कों पर होगा विरोध
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टिंग प्रकरण में सीबीआई की कार्रवाई के बन रहे आसार के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर न्यायालय पर भरोसा और सत्य की जीत होने की बात कही। रावत ने सीबीआई के लिए तीखे शब्दों का प्रयोग किया। नई टिहरी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए रावत ने कहा, 'सीबीआई अपने मालिक के आदेश का पालन कर रही है।'

विज्ञापन


उन्होंने सीबीआई के लिए कहा कि कहीं भविष्य में उसे उपहास का पात्र न बनना पडे़। दूसरी तरफ, इस मामले में धीरे धीरे कांग्रेस का संगठन हरीश रावत के पक्ष में लामबंद होता नजर आ रहा है। देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने दो टूक शब्दों में कहा कि हरीश रावत पर सीबीआई एफआईआर दर्ज कराती है, तो सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा।

Trending Videos

हरकी पैड़ी के पास रविदास मंदिर में उपवास

2016 के स्टिंग प्रकरण में सीबीआई ने हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि वह हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रही है। कांग्रेस सवाल उठा रही है कि 2016 से अब जाकर एफआईआर की सीबीआई को याद क्यों आ रही है। रावत मंगलवार को देहरादून में थे। उन्होंने इस मामले में अपनी स्थिति साफ की थी।

बुधवार को टिहरी जिले में उनकी मौजूदगी थी, तो वह वहां भी सीबीआई और सरकार की घेराबंदी से नहीं चूके। रावत आज हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास रविदास मंदिर में उपवास कर रहे हैं। मामला भले ही रविदास मंदिर तोडे़ जाने के विरोध से जुड़ा हो, लेकिन रावत यह संदेश दे रहे हैं कि विरोध जताना वह जारी रखेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के खिलाफ एक साजिश के तहत कार्रवाई कर रही है मोदी सरकार

दूसरी तरफ, दून में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मोर्चा संभाला। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने हरीश रावत के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी के खडे़ होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पहले चिदंबरम और अब हरीश रावत को दुर्भावना का शिकार बनाया जा रहा है। मोदी सरकार कांग्रेस के खिलाफ एक साजिश के तहत कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस को कुचलने के उनके  मंसूबे पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें