फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सैन्य ठिकानों पर सीबीआई के छापे

Fri, 17 Apr 2015 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में कई सैन्य ठिकानों पर छापेमारी की। इससे सैन्य प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा रहा। सीबीआई ने केंद्र सरकार के संस्थानों में औचक निरीक्षण के अधिकार के तहत यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


इस दौरान संबंधित विभागों की विजिलेंस टीम भी साथ मौजूद रही। सीबीआई के उच्चपदस्थ अधिकारी ने बताया कि तय कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई इस कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।

बृहस्पतिवार को देहरादून, रुड़की व लैंसडौन में स्थित सेना के निर्माण विभाग में सीबीआई ने औचक छापा मारा। मिलिट्री इंजीनियरिंग सेवा के दफ्तर, गोदाम और गुप्त भंडारों में ये कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


इस दौरान सामानों की उपलब्धता, उनकी खरीद, खरीद की गुणवत्ता, खपत और वर्तमान स्टॉक से संबंधित दस्तावेज हासिल किए गए। टीम ने सभी स्थानों की वीडियो रिकार्डिंग भी की।
विज्ञापन

सीबीआई के साथ विजिलेंस की भी टीम

इस दौरान सीबीआई की टीम ने संबंधित विभागों की अंदरूनी विजिलेंस की टीम को भी साथ रखा। बताया गया कि इससे सीबीआई की टीम को स्थिति को समझने में आसानी हुई। खबर लिखे जाने तक देहरादून को छोड़कर अन्य जगह टीमों की कार्रवाई जारी थी।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान जब्त दस्तावेजों को एकत्र करने में समय लगेगा। इसके बाद तकनीकी, लेखा व कानून के जानकारों को शामिल कर एक टीम का गठन किया जाएगा।

गठित की जाने वाली यह टीम बृहस्पतिवार को की गई कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच परख करेगी। अनियमितता मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें