सूत्रों के अनुसार इस भर्ती धांधली में सामने आए कुछ लोगों के लिंक उत्तराखंड के कई शहरों में बताए जा रहे हैं। यहां पर बीते वर्ष कई भर्तियों की धांधली पकड़ी गई है। लिहाजा, सीबीआई इसे पुख्ता मानकर चल रही है। सीबीआई की टीम मंगलवार को देहरादून और हरिद्वार पहुंची। यहां स्थानीय सीबीआई की टीम को साथ लेकर कई जगह छापे मारे।
12 अफसरों की तीन टीमों ने की पूछताछ
भर्ती धांधली में लोगों से पूछताछ के लिए चंडीगढ़ और देहरादून के 12 अफसर टीम में शामिल रहे। एक टीम ने हरिद्वार और दो टीमों ने देहरादून में दो जगहों पर तीन लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इनके पास से सीबीआई को कोई साक्ष्य बरामद नहीं हुए हैं। ऐसे में दिनभर चली कार्रवाई के बाद टीम शाम पांच बजे चंडीगढ़ लौट गई।