फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल पांधी हत्याकांड: सीबीआई ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, लखनऊ सेक्टर की टीम करेगी जांच

Tue, 08 Jan 2019 09:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
सीबीआई की लखनऊ शाखा ने सोमवार को देहरादून की आंचल पांधी की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीबीआई की हाई पावर टीम मंगलवार को जांच के लिए दून पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


सीबीआई को 11 जनवरी को नैनीताल हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना न करने के मामले में जवाब दाखिल करना है। चार दिन पहले एकाएक सीबीआई ने अभियोग पंजीकृत कर विवेचना को टीम भी गठित कर दी। हालांकि पुलिस ने विवेचना के बाद पांधी की हत्या के मुकदमे को खुदकुशी को उकसाने की धारा में तरमीम कर दिया था।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित अपार्टमेंट में 13/14 फरवरी की रात आंचल पांधी का शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंचल की मौत का कारण एंटी मॉटम हेकिंग आया था, मगर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल पांधी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था

राजपुर पुलिस ने आंचल के पिता अनिल कोहली की तरफ से पति राहुल पांधी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पहले विवेचना थाना स्तर पर हुई, लेकिन डेढ़ माह बाद तत्कालीन डीजीपी एमए गणपति के आदेश पर एसपी श्वेता चौबे की अगुवाई में गठित एसआईटी को सौंप दी थी।

एसपी ने आरोपी पति राहुल की गिरफ्तारी के साथ आंचल के सुसाइड नोट, पैनल द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट, गठित मेडिकल बोर्ड से मशविरे और विसरा जांच रिपोर्ट के आधार पर हत्या के मुकदमे को खुदकुशी के उकसाने के आरोप में तरमीम कर दिया था। विवेचना में राहुल की मां और दो बहनों को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस जांच से असंतुष्ट पिता अनिल कोहली ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बाद में यह विवेचना सीबीसीआईडी हल्द्वानी सेक्टर के सुपुर्द की गई। 

नैनीताल हाईकोर्ट ने कई माह पहले सीबीआई को आंचल पांधी की हत्या की जांच के आदेश दिए थे, तब से सीबीआई विवेचना लेने में ना-नुकुर कर रही थी। हाईकोर्ट ने आदेश की अवेहलना को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई को 11 जनवरी तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिए थे। जवाब दाखिल करने से चार दिन पहले सीबीआई की लखनऊ शाखा ने अनिल कोहली की तरफ से पति, सास और ननंदाें के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आंचल पांधी की हत्या की विवेचना शुरू करने के लिए हाई पावर टीम मंगलवार को देहरादून पहुंच रही है, जो नए सिरे से जांच शुरू करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें