फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी सानंद की मौत पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

Fri, 12 Oct 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
swami sanand - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

गंगा की निर्मलता व अविरलता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वामी सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) को यहां विभिन्न संगठनों ने श्रद्धाजंली दी। इस मौके पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  

विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीनगर के गोलापार्क में प्रगतिशील जनमंच, किसान मंच, छात्र संगठन आइसा और जय हो सहित अन्य संगठनों ने सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में कहा गया कि केंद्र व राज्य सरकार के निकम्मेपन से गंगा के संरक्षण के लिए 111 दिन से भूख हड़ताल कर रहे संत ने अपना जीवन त्याग दिया।

सानंद गंगा में अवैध खनन रोकने और अंधाधुंध जल विद्युत परियोजनाओं को बंद करने के लिए लड़ते रहे। वहीं सरकारें गंगा संरक्षण के नाम पर पैसा बहाती रहीं। सरकारों ने उनकी हत्या की है। प्रदर्शनकारियों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने और सीबीआई जांच की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में अनिल स्वामी, भोपाल चौधरी, अंकित उछोली, शिवानी पांडेय, अतुल सती, विनोद चमोली, प्रदीप पंवार व आयुष मियां आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें