फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के कांवड़िए की हरिद्वार में हत्या, सीबीसीआईडी के सौंपी जांच

Tue, 25 Jul 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में हर‌िद्वार में एक कांवड़‌िए व‌िकास की आईटीबीपी के जवान की गोली लगने से हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ रहा है। विकास हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराने के लिए एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस मुख्यालय से सिफारिश की है।
विज्ञापन


एसएसपी का तर्क है कि आईटीबीपी के दो जवानों पर हत्या का आरोप है इसलिए निष्पक्ष जांच एजेंसी से जांच कराना बेहतर होगा। मालूम हो कि  15 जुलाई को उत्तरी हरिद्वार के सर्वानंद गंगा घाट के पास आईटीबीपी के जवान की इंसास (रायफल) से चली गोली से  विकास (24) पुत्र कृष बेनिवाल निवासी गांव माजरा डी थाना बेरी जिला झज्जर हरियाणा की मौत हो गई थी।

तब आरोप लगाया कि उसने जवान से रायफल छिनने की कोशिश की थी। बाद में परिजनों ने आईटीबीपी के जवानों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। 
रविवार को हरिद्वार शहर कोतवाली में विकास के पिता कृष्ण कुमार ने आईटीबीपी के दो जवानों संतोष चटर्जी और मितेश राणा के खिलाफ बेटे की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप था कि कांवड़ लेने आए उनके बेटे की आईटीबीपी के जवानों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि सीबीसीआईडी निष्पक्ष जांच एजेंसी है।

इसलिए उसी से ही जांच के लिए एक पत्र पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। आईटीबीपी के जवान की ओर से दर्ज कराए मुकदमे की जांच भी सीबीसीआईडी को ही दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें