फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट रिजल्ट 2019: कैट में उत्तराखंड के 18 युवा 99 परसेंटाइल से ऊपर

Sun, 05 Jan 2020 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कैट के नतीजे हुए जारी, प्रदेश के होनहारों ने दिखाया दमखम
  • शिशिर को 99.98, शिवम गुप्ता को 99.94 परसेंटाइल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) के नतीजे शनिवार को जारी कर दिए गए। जिसमें प्रदेश के 18 छात्रों ने 99 से ऊपर परसेंटाइल हासिल की है। परीक्षा में एक बार फिर दून के युवाओं ने कामयाबी का परचम फहराया है। खबर लिखे जाने तक शिशिर  99.98 और शिवम गुप्ता 99.94 परसेंटाइल के साथ सबसे ऊपर थे।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 11 बजे कैट के नतीजे जारी हुए। कुछ देर वेबसाइट हैंग हुई, लेकिन इसके बाद परिणाम खुलकर सामने आ गए। खास बात यह है कि शाम होने तक आईआईएम से कॉल आनी भी शुरू हो गई। देहरादून के छात्र शिशिर ने 99.98 परसेंटाइल हासिल की है।

प्रदेश के शीर्ष 10 छात्र

छात्र का नाम   -    परसेंटाइल
शिशिर    99.98
शिवम गुप्ता     99.94
देवेश कांडपाल    99.93
अपूर्व वल्लभ     99.89
रोहित जोशी    99.84
सिद्धार्थ    99.71
अनंत अग्रवाल    99.66
अभिर मेहरोत्रा     99.65
अमरजीत    99.59
ओशिन सपरा    99.50 

विज्ञापन

आईआईएम में ए बी सी प्राथमिकता

कैट रिजल्ट के बाद अब छात्रों को अपनी प्राथमिकता के हिसाब से आईआईएम से कॉल का इंतजार है। इसमें ए, बी और सी प्राथमिकता होती है। आईआईएम अहमदाबाद सबसे ऊपर, बेंगलुरु दूसरे और कोलकाता तीसरी च्वॉइस में है।

अकादमिक रिकॉर्ड रखता है मायने

आईआईएम में दाखिले के लिए हर आईआईएम का अपना अलग क्राइटेरिया होता है। कई संस्थानों में अकादमिक रिकॉर्ड(10वीं, 12वीं और स्नातक) भी मायने रखता है। विशेषज्ञ राजीव कुकरेजा के मुताबिक कई आईआईएम में परसेंटाइल के साथ ही अभ्यर्थी का बीते वर्षों की परीक्षाओं में कम से कम 80 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें