फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 1100 छात्र-छात्राओं को मिला रोजगार तो खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार में मेले में 1100 छात्र-छात्राओं को रोजगार मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक सुद्धोवाला में प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




इसमें गढ़वाल मंडल के 39 राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के 1295 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन तकनीकी शिक्षा एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। विशिष्ट अतिथि तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा और तकनीकी शिक्षा निदेशक देशराज रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश में रोजगार मेले में आई 77 कंपनियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 65 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ था, जिसे बढ़ाते हुए शत प्रतिशत करने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि छात्र रोजगार प्राप्त करने वाले नहीं, बल्कि रोेजगार देने वाले बनें। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्टार्टअप प्रारम्भ हुए हैं।

तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि युवा स्वयं के बिजनेस मॉड्यूल तैयार करें, स्टार्टअप शुरू करें। मंत्री ने छात्र-छात्राओं को सपने देखने के लिए प्रेरित किया। कहा, बच्चों को डिमांड बेस शिक्षा मिले। उत्तराखंड को बिजनेस और इनोवेशन का हब बनाना है। उन्होंने कहा, वर्तमान में पॉलीटेक्निक संस्थानों में अध्ययनरत कुल छात्र-छात्राओं में से सभी छात्रों को रोजगार देने के लिए विभाग प्रयासरत है। लगभग 4919 रिक्तियां विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध है। छात्र-छात्राओं में बहुत क्षमता है। उत्तराखंड के कई युवाओं ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें