फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर चोरों ने गहने और नकदी चोरी कर ली। चोर वहां से कुछ जरूरी दस्तावेज भी ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। बागपत निवासी आदेश कुमार बंसल ने शिकायत मेें बताया कि कुल्हान करनपुर पैसिफिक गोल्फ रेजीडेंसी के सामने उन्होंने कारोबार के लिए निरंकार त्यागी से साल 2016 से किराये पर एक मकान लिया था। निरंकार त्यागी की मृत्यु के बाद उन्होंने किरायानामा उनके बेटे पुरुषोत्तम से करा लिया। इसके बाद यहीं रहने लगे। कमरे में डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, लैपटॉप, कंप्यूटर प्रिंटर, कुर्सी मेज के अलावा दस्तावेज, 35 हजार नकद, गहने आदि रखे थे। बताया कि वह अपने मूल गांव विनयपुर बागपत गए।

मकान मालिक ने कमरे का ताला तोड़कर किसी और को किराये पर दे देने की धमकी दी। 23 नवंबर 2022 को वह वापस आए तो देखा कि कमरे का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया। जानकारी मिली की 15 नवंबर 2022 का फर्जी रेंट एग्रीमेंट बनवा लिया गया। पुलिस का कहना है सचिन त्यागी, रवि त्यागी, गौतम, मनोज, हरिओम, सोनिया, राजेन्द्र, विक्की, गोविन्द, पार्वती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें