II
- शहर के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के हैं दोनों दुकानदार, बड़ी मात्रा में मांझा बरामद
I
I
I
Iप्रतिबंधित चीनी मांझा बेचने के आरोप में पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। दोनों दुकानदार शहर के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से बड़ी मात्रा में चीनी मांझा बरामद किया गया है। इससे पहले देहात क्षेत्र के रानीपोखरी में भी दो दुकानदारों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को पतंग और मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर नजर रखने और चीनी मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शहर के थोक व्यापारियों को पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन गली मोहल्लों के दुकानदारों के संबंध में जांच चल रही थी। इसी बीच रविवार को रानीपोखरी में दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। शहर क्षेत्र में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नवादा चौक पर एक दुकान पर छापा मारा था। इस दुकान को नवादा निवासी भगवान सिंह चलाता है। इस दुकान से 12 चकरी और 29 रील बरामद हुई हैं। दूसरी कार्रवाई नौका चौक दूधली रोड पर हुई। यह एक स्टेशनरी की दुकान है जिसे हिम्मत सिंह संचालित करता है। इस दुकान से 14 रील और 18 लच्छी चीनी मांझे की बरामद हुई हैं।
I
हरिद्वार में एक की मौत के बाद से अमर उजाला चला रहा है अभियानI-
I
Iबता दें कि पिछले दिनों हरिद्वार में एक हाइड्रा क्रेन संचालक की चीनी मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने ज्वालापुर से एक दुकानदार के पास से भारी मात्रा में चीनी मांझा बरामद किया था। अमर उजाला ने इसके बाद लगातार लोगों को जागरूक करते हुए समाचार प्रकाशित किए। इसी क्रम में एक पड़ताल भी प्रकाशित की गई। इसमें एक दुकानदार के पास से चीनी मांझा भी खरीदा गया। पता चला कि थोक व्यापारी भले ही चीनी मांझा न बेच रहे हों, लेकिन गली मोहल्ले के दुकानदार चोरी छिपे चीनी मांझा धड़ल्ले से बेच रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए अपना अभियान छेड़ दिया। अब तक पांच दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। ये मुकदमे दूसरों का जीवन खतरे में डालने (बीएनएस 125) और लोक सेवक से जानकारी छिपाने (बीएनएस 223 (ख)) के आरोप में दर्ज किए जा रहे हैं।I