फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर बालक की पिटाई: राशन डीलर के बेटे को ने बच्चे का पीटा, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 15 Nov 2024 09:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

गदरपुर में बाल दिवस के अवसर पर किशोर के साथ मारपीट करने वाले राशन डीलर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हरकत में आई पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। 
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाल दिवस के अवसर पर किशोर के साथ मारपीट करना एक राशन डीलर के बेटे को भारी पड़ गया। मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हरकत में आई पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। पीड़ित बालक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बुधवार की रात सकैनिया रोड पर एक बिस्कुट के गोदाम के अंदर एक राशन डीलर के बेटे का एक नाबालिग बालक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब दस सेकेंड के वीडियो में राशन डीलर का बेटा एक 12 वर्ष के बालक से साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने से सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। वीडियो में बालक की बेरहमी से मारपीट को देखकर परिजनों में भी आक्रोश फैल गया। कई लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने बिना देरी किए वीडियो में दिखाई दे रहे वार्ड नंबर चार निवासी गौतम गगनेजा को थाने तलब कर लिया। थाने में पीड़ित और एक अन्य बालक के परिजनों ने गौतम गगनेजा के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि गौतम गगनेजा पूर्व में भी कई बालकों से मारपीट कर चुका है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गौतम गगनेजा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 127(2) एवं 14(1)/3 बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। देर शाम आरोपी गौतम गगनेजा को निजी मुचलके पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें