फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मासूम की मौत के मामले में मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIनिर्माणाधीन मकान में बने गड्ढे में मिला था मासूम का शव, जांच शुरू
I
I
I
Iपिछले महीने निर्माणाधीन मकान में बने गड्ढे में गिरने से हुई दो साल के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि मकान मालिक के सुरक्षा के इंतजाम न करने और लापरवाही के चलते मासूम की जान गई।
I
Iपुलिस के अनुसार, सागर कश्यप निवासी गणपति धाम फेस-3 ब्लॉक बी राजा गार्डन कनखल ने शिकायत दी। बताया कि उसके घर के आसपास मोहित चौधरी मकान बनाकर बेचने का काम करता है। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन मकान में 13 फीट गहरा गड्ढा खोदा हुआ था। इसकी न चहारदीवारी है न ही उसे ढका गया है। कोई गार्ड भी तैनात नहीं है। बताया कि 28 फरवरी की शाम उसका दो साल का बेटा पत्नी का हाथ छुड़ाकर खेलने के लिए कहीं छुप गया। उसे ढूंढने की कोशिश की, मगर पता नहीं चला। करीब आधे घंटे बाद मोहित चौधरी के मकान के गड्ढे में मासूम का शव तैरता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि पूर्व में भी एक बच्चा इस गड्ढे में गिर गया था, जिसे बमुश्किल बचाया गया था। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मोहित चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें