फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरानीपुर कोतवाली में आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I
Iदहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल देने का मामला सामने आया है। गाली-गलौज करते हुए हत्या कर देने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेश पर आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
Iपुलिस के अनुसार मंजरी अग्रवाल निवासी शिवालिक नगर रानीपुर ने शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी विपुल गर्ग निवासी फरीदाबाद से 18 अप्रैल 2018 में हुई थी। ससुराल वालों ने शुरू में ही 40 लाख मांगे थे। पिता ने मांग पूरी कर दी थी। एक मई 2018 को पति के साथ मुंबई चली गई। कुछ दिन सब ठीक रहा, लेकिन फिर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुर अवधेश गर्ग, सास इंदु गर्ग मुंबई आए। दहेज की मांग करने लगे और उससे मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iआरोप है कि 18 जनवरी 2024 को फिर से दहेज की मांग की, मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बुरी तरह पीटा। खींचते हुए घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी पति, सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें