फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर: महिला पर लोहे की राॅड और लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 23 Sep 2026 06:49 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)

सार

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। महिला ने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद मामले में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस घटना स्थल पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजिश के कारण कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर लोहे की राॅड और लाठी-डंडों से महिला व उनके परिजन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों में शामिल आरोपियों ने महिला के साथ बदसलूकी भी की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नामजद 11 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला की ओर से न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि आरोपी उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। 23 जुलाई की शाम को वह और उनके परिजन घर में थे। इस दौरान आरोपी लोहे की राॅड और लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके और उनके परिजन पर हमलाकर उनकी पिटाई कर घायल कर दिया।

महिला का आरोप है कि दो हमलावरों ने उनके साथ बदसलूकी की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड भाजपा में फेरबदल: दुष्यंत गौतम की विदाई, राम माधव प्रदेश प्रभारी, बांसुरी स्वराज को नई जिम्मेदारी

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह, मोहनलाल, बिजेंद्र, जुगेन्द्र, कपिल, शिवांश, देवांश, तुषार, राजू, शेखर, और हरपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही हैै।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें