विभागीय प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर स्वास्थ्य सचिव ने सवाल उठाते हुए कहा, शासन स्तर पर जिला अस्पतालों से मरीजों को रेफर करने के लिए दिशानिर्देश जारी होने के बाद भी जांच रिपोर्ट में रेफरल प्रक्रिया में स्पष्ट चिकित्सकीय आधार का अभाव है। जांच में पीड़ित का पक्ष नहीं लिया गया। इसके अलावा मरीज रेफर से पूर्व की गई चिकित्सकीय प्रक्रिया का विवरण भी रिपोर्ट में नहीं है।