विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के लांघा तिराहे के पास से चोर मोबाइल टावर से रिमोट रेडियो यूनिट उपकरण चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में देहरादून के सहस्त्रधारा रोड निवासी रॉयल कमांड प्रोटेक्शन ग्रुप के सुरक्षाकर्मी नरेश सिंह ने बताया कि लांघा तिराहे के पास कंपनी का मोबाइल टावर है। बताया कि 26 दिसंबर की देर रात को अज्ञात लोग साइट पर लगे आरआरयू (रिमोट रेडियो यूनिट) उपकरण को चोरी कर ले गए। कंपनी और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी। लेकिन, चोरों की पहचान नहीं हो पाई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर विकास रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद