विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने अलग-अगल स्थानों से दो लोगों को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को पुलिस ने बांसोवाला पुलिया के पास एक व्यक्ति को प्लास्टिक केन के साथ देखा। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि जब पुलिस ने केन में भरे तरल की जांच की तो वह कच्ची शराब निकली। शराब की मात्रा पांच लीटर थी। व्यक्ति ने अपना नाम बद्रीपुर निवासी रवि बताया। वहीं, सभावाला से टिपरपुर जाने वाले रास्ते के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को बोतल में रखी पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। व्यक्ति ने अपना नाम टिपरपुर निवासी पाल सिंह बताया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद