फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रक से टक्कर में पुलिसकर्मी के घायल होने पर अज्ञात चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई में ट्रक की टक्कर से कार सवार पुलिसकर्मी के घायल होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी है। सेलाकुई थाना पुलिस को दी तहरीर में उत्तरकाशी के बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र निवासी रणवीर सिंह रावत ने बताया कि 10 मार्च को उनका बेटा बृजेश सिंह रावत कार से उनके रिश्तेदार पंकज रावत के साथ लक्खीबाग चौकी से सरकारी काम से सेलाकुई आ रहा था। बताया कि उनके बेटे की कार पंकज चला रहा था। सेलाकुई में थापा टायर की दुकान के पास पंकज सड़क किनारे कार खड़ी कर शौच के लिए उतर गया। उनका बेटा बृजेश कार के भीतर ही था। रात करीब 11:30 बजे के आसपास सहसपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने दूसरी दिशा से ट्रक को ओवरटेक करते हुए कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। बताया कि दुर्घटना में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अब आईसीयू में भर्ती है। उनके बेटे के हाथ, पैर और पसलियों में फ्रैक्चर है। सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक पर संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें