हरबर्टपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक पर संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में सहसपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी कमल ने बताया कि उनका बेटा निशांत अपने दोस्त करन के साथ बाइक से बीडीएम स्कूल हरबर्टपुर के पास स्थित घर आ रहा था। बताया कि रात करीब 11:30 बजे मुख्य मार्ग पर हरबर्टपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। सात मार्च को अस्पताल में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। ट्रक पर पौंटा बिल्डिंग सॉल्यूशन लिखा हुआ था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का कारण बनना आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद