फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गड्ढे न भरने में संस्था के तीन अधिकारियों पर मुकदमा, हरिद्वार रोड पर चल रहा निर्माण कार्य

Fri, 25 Apr 2025 02:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार रोड पर एक अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के आधे से अधिक भाग पर खोदाई की गई थी। इससे यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
गड्ढे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में सड़क खोदकर गड्ढों को न भरने के आरोप में पुलिस ने संस्था के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नेहरू कॉलोनी एसओ संजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को उप निरीक्षक सुनील नेगी जोगीवाला से भ्रमण पर निकले थे।

विज्ञापन


इस दौरान हरिद्वार रोड पर एक अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के आधे से अधिक भाग पर खोदाई की गई थी। इससे यातायात बाधित हो रहा है। मौके पर पूछताछ में पता चला कि इस कार्य के लिए भुगान प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर अनवर, सहायक अभियंता अनिल सिंह रावत और जेई सौरभ बिष्ट कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Pahalgam Attack: सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक, दून में चेकिंग अभियान, इन नेताओं को किया गया नजरबंद

इन्हें पहले भी कई बार काम के दौरान यातायात अवरुद्ध न करने और अनुमति की शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों ने न तो आदेश का पालन किया और न ही गड्ढों को भरा। इसके बाद पुलिस ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें