विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और धमकाने के आरोप में बिजनौर के एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि पांच वर्ष पहले वह उत्तरप्रदेश के बिजनौर के लुहारी सराय निवासी इमरान के संपर्क में आई थी। बताया कि इमरान ने शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक कई बार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बताया कि शादी की बात करने पर लगातार टालता रहा। उसने उन्हें धोखा देकर कहीं और शादी कर ली। बताया कि वह उन्हें धमकी भी दे रहा है। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद