I
Iपीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का भी आरोप
I
I
I
Iपटेलनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति, सास-ससुर समेत अन्य पर दहेज की मांग कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने 18 जून को सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
I
I
I
Iथानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का विवाह 22 जून 2023 को शिव शक्ति कॉलोनी बड़ोवाला निवासी अमित खंडूरी के साथ हुआ था। इसके बाद से ही पीड़िता का पति, सास समेत परिवार के अन्य लोग और अधिक दहेज लाने की बात कहकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। आरोप है कि अधिक दहेज न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाकर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।
I
Iमामले में आरोपी पति अमित खंडूरी, सास मुन्नी देवी, ससुर अनुसूया प्रसाद खंडूरी, ननद अंजना खंडूरी व रजनी खंडूरी और ननदोई सुधांशु बिजल्वाण व गौरव थपलियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।I