I
IIघर में घुसकर मारपीट के आरोप में पुलिस ने पार्षद महेंद्र कौर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में रविवार को पीड़ित रविंद्र सिंह ने कैंट पुलिस को शिकायत की। बताया कि 31 मई को दोपहर में वह पत्नी के साथ घर के दरवाजे पर खड़े थे। तभी पड़ोस में रहने वाले हेमंत कुकरेजा समेत अन्य लोग घर में आए और पीड़ित व उनके परिवार के अन्य लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा, हेमंत कुकरेजा, जतिन कुकरेजा, सुरेंद्र कुकरेजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। I