फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली चोरी में चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बिजली चोरी के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता बारू सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम की विकासनगर उपखंड और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने रविवार को मंडी चौक के पास छापा मारा था। इस दौरान दशमेश कॉलोनी निवासी कृपाल सिंह मजीठिया के भवन में मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। वहीं, अवर अभियंता अमित मित्तल ने बताया कि जीवनगढ़ की कश्यप कॉलोनी में अनिल, राजकुमार और सतीश के भवन में मीटर से पहले केबल कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया चारों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें