फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: इंजीनियरिंग कॉलेज में विदेशी छात्रों से मारपीट में कॉलेज के डायरेक्टर समेत आठ गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2020 07:12 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • घायल छात्रों के साथी की तहरीर पर चेयरमैन समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • कॉलेज के बाहर पुलिस तैनात, वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश
  • दो दिन पहले सिक्योरिटी गार्डों ने घाना के छात्रों से की थी मारपीट, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन करते एनएसयूसीआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में इंजीनियरिंग कॉलेज में दो विदेशी छात्रों से मारपीट के मामले में पुलिस ने कॉलेज के चेयरमैन समेत दस लोगों के खिलाफ बलवे समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कॉलेज के डायरेक्टर और असिस्टेंट डिप्टी सीईओ समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अन्य हमलावरों की पहचान कर रही है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रख रही है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना स्थित रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्थानीय समेत कई विदेशी छात्र भी पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार को अफ्रिकन देश घाना निवासी एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र इब्राहिम और बेंजारिन के साथ कॉलेज के सुरक्षा गार्डों ने मारपीट कर दी थी। आरोप था कि सुरक्षा गार्डों की यूनिफार्म में बाहरी युवकों ने कॉलेज में घुसकर दोनों छात्रों को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


मारपीट में इब्राहिम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेंजारिन को भी चोटें आई थीं। इब्राहिम की हालत नाजुक देख पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। बृहस्पतिवार को घायलों के साथी घाना निवासी फ्रांसिक्स कोरंगया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को इब्राहिम स्थानीय दोस्तों से मंगाया खाना लेने गेट पर जा रहे थे। 

वहां तैनात गार्ड ने बाहर से कुछ युवकों को सुरक्षा गार्ड की यूनिफार्म में बुला लिया और मारपीट कर दी। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कॉलेज के चेयरमैन सीए एसके गुप्ता, वाइस चेयरमैन संगत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. पराग जैन, असिस्टेंट डिप्टी सीईओ श्रीकांत और प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी हॉफ कमांडो के गार्ड योगेश, सोनू, आशीष, खुशीराम, ललित के खिलाफ बलवे समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

साथ ही पुलिस ने बृहस्पतिवार को श्रीकांत, डॉ. पराग जैन, मुनेंद्र चौहान, सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड योगेश, सोनू, आशीष, खुशीराम और ललित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

स्थानीय दोस्तों से मंगवाकर खा रहे था खाना 

घायल छात्रों के दोस्तों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण वे अपने देश नहीं जा पाए। इसके अलावा उनके परिवार वाले पैसे भी नहीं भेज पाए। छात्रों के पास जो बचेखुचे पैसे थे, वह भी लॉकडाउन में खत्म हो गए। कॉलेज प्रबंधन हॉस्टल में रहने और खाने की फीस जमा करने का दबाव बना रहा था। फीस जमा नहीं करने पर हॉस्टल खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। पैसे खत्म होने पर वह साथ पढ़ने वाले स्थानीय छात्रों से खाना मंगवाकर खा रहे थे। फीस जमा नहीं होने पर सुरक्षा गार्ड भी जबरन कॉलेज से बाहर निकलने का दबाव बना रहे थे। सुरक्षा गार्डों की शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

...तो पैसे देकर छात्रों को पिटवाया
बताया जा रहा है कि कॉलेज में छह विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। लॉकडाउन में ये छात्र घर नहीं जा पाए और कॉलेज में ही फंसे हैं। आरोप है कि इन छात्रों को कॉलेज छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्होंने कॉलेज छोड़ने से इनकार कर दिया था। तभी से छात्रों को धमकियां दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि विदेशी छात्रों से मारपीट करने वालों में सुरक्षा गार्ड की यूनिफाॅर्म में आसपास के युवक भी शामिल हैं। इन युवकों को पैसे देकर विदेशी छात्रों को पिटवाया गया है।

दिल्ली तक गूंजा मारपीट का मामला
विदेशी छात्रों से मारपीट की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। स्थानीय पुलिस ने दूतावास को पूरे मामले से अवगत कराया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारी देर रात तक भगवानपुर थाने में ही डेरा डाले रहे। कोई बड़ा बवाल न हो, इसे लेकर पुलिस अधिकारी पल-पल का अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें