फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक सवार को घायल करने वाले चालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार के गंभीर रूप से घायल होने के मामले पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वाहन और चालक की पहचान कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में हरबर्टपुर की कोर्ट रोड निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सत्येंद्र सिंह (25) बाइक से ढालीपुर स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर जा रहा था। एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। चालक वाहन को लेकर भाग गया। बताया कि उनके भतीजे का उपचार धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच कर वाहन की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें